Home > Jamshedpur > Jamshedpur:बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर रखी जा रही निगाह

Jamshedpur:बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर रखी जा रही निगाह

जमशेदपुर: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिले में थाना स्तर पर बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। बैठक में 17 जून को बकरीद (ईद-उल-अजहा) का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और विधि व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई। इस दौरान सभी से आपस में भाईचारा और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई। शांति समिति के सदस्यों से अपील की गई कि त्योहार में किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। अपने स्तर से भी लोगों को जागरूक करें। कोई भी ऐसा काम नही करें, जिससे दूसरे धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हों। त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर निगाह रखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि असामाजिक तत्वों और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि उत्सव के वातावरण में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहार मनाएं। उन्होंने दोनों अनुमंडल अधिकारियों, सभी बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में 14 जून तक शांति समिति की बैठक कर शांति की अपील करने का निर्देश दिया है। साथ ही नगर निकाय अधिकारियों को साफ सफाई सुनिश्चित कराने, स्ट्रीट लाइट व हाई मास्ट लाइट की मरम्मत की आवश्यकता हो तो तत्काल कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कहा कि बकरीद पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाए। ट्विटर फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अगर कोई आपत्तिजनक पोस्ट शेयर होता है, तो तत्काल संबंधित व्यक्ति को चिन्हित करते हुए कार्रवाई करें। सीओ और थाना प्रभारियों को समन्वय स्थापित कर अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध सघन छापामारी करने, समय-समय पर जिला मुख्यालय को अपने क्षेत्रों का खैरियत प्रतिवेदन देने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी करने आदि का भी निर्देश दिया गया है।

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश

Leave a Reply