Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जेम्को में कंपनी प्रबंधन काट रहा है पुराने पेड़, बस्ती वासियों ने विरोध कर रुकवाया काम

Jamshedpur: जेम्को में कंपनी प्रबंधन काट रहा है पुराने पेड़, बस्ती वासियों ने विरोध कर रुकवाया काम

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को में आजाद बस्ती मिश्रा बागान में कंपनी प्रबंधन पुराने पेड़ काट रहा है। बुधवार को कई पेड़ काट दिए गए। गुरुवार को प्रबंधन की टीम जब पेड़ काट रही थी, तो बस्ती वासियों ने इसका विरोध किया। पेड़ काटने का काम रुकवा दिया। बस्ती वासियों का कहना है कि इलाके के लोग पेड़ नहीं काटने देंगे। प्रबंधन की टीम से बस्ती वासियों ने कहा कि अगर वन विभाग का पेड़ काटने का परमीशन है तभी वह पेड़ काटने देंगे। बस्ती वासियों का कहना है कि प्रबंधन जेम्को में सड़क को और चौड़ा करना चाहता है। ताकि, बड़े-बड़े ट्रक और व्यावसायिक वाहन इधर से जाएं। जबकि, बस्ती वासी इसका विरोध कर रहे हैं। लोगों कहना है कि यह बस्ती है। यहां बड़े वाहन चलने से एक्सीडेंट होंगे। पेड़ काटे जाने से प्रदूषण बढ़ेगा और पर्यावरण खराब होगा। जबकि, प्रबंधन का कहना है कि वह बस्ती की सड़क चौड़ी करने के साथ ही ड्रेनेज सिस्टम भी बनाएंगे। यहां प्लांटेशन करवा देंगे और स्ट्रीट लाइट लगा देंगे। ताकि इलाका जगमग हो जाए

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply