Home > Jamshedpur > Jamshedpur: शहादत दिवस पर जमशेदपुर में वीर शहीद बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि

Jamshedpur: शहादत दिवस पर जमशेदपुर में वीर शहीद बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि

जमशेदपुर: बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट सोपोडेरा सलगाझुड़ी के तत्वाधान में भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर सोपोडेरा बिरसा चौक और बिरसा मुंडा आदिवासी सांस्कृतिक स्थल, सलगाझड़ी वार्ड नंबर 19 में, श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर प्रमुख अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव (झारखंड प्रदेश) रामचंद्र सहिस एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में, झारखंड मुक्ति मोर्चा (उड़ीसा प्रदेश) के उपाध्यक्ष श्री डूबराज नाग उपस्थित होकर, भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर मालायार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के जनमानस के लिए अंग्रेजी हुकूमत से उलगुलान किया। अंग्रेजी हुकूमत के सिपाहियों को तीर धनुष से खदेड़ने का काम किया। शहादत दिवस पर हम उन्हें नमन करते हैं। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ओडिशा प्रदेश के नेता दुबराज नाग ने कहा कि झारखंड में शोषण एवं दमन करने वाले लोगों के खिलाफ एक और उलगुलान करने की जरूरत है। भगवान बिरसा मुंडा ने अत्याचार, अन्याय, एवं शोषण के खिलाफ आंदोलन किया था। हमें उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलना होगा।यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर, अतिथियों ने आदिवासी संस्कृति एवं कला केंद्र स्थल सलगाझुड़ी में, छायादार वृक्ष शीशम का पौधा लगाया गया, बरसात प्रारंभ होने पर उक्त स्थल पर फलदार पौधा लगाए जाएंगे, पूरे कार्यक्रम का संचालन बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मुख्य ट्रस्टी श्री राम सिंह मुंडा ने किया एवं मुख्य रूप से उपस्थित होने वाले,
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, झारखंड मुक्ति मोर्चा ओडिशा प्रदेश के नेता दूबराज नाग, आजसू पार्टी के नेता संजय मालाकार, कांग्रेस पार्टी के नेता रमाकांत करुवा, पूर्वी कालीमाटी ग्राम पंचायत के मुखिया प्रभु राम मुंडा, मध्य सारजमदा ग्राम पंचायत के पंचायत समिति सदस्य, रूद्र मुंडा, बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट के सचिव प्रकाश सांडील कोषाध्यक्ष श्री राम मुखी, बबलू करुवा मजिस्टर शर्मा, जुझार समड शैलेंद्र कुमार मिश्रा, विद्या शर्मा, सौरभ राहुल सिंह, परमानंद सिंह, सुमित कुमार शर्मा, मनोज कुमार महतो, सावित्री देवी, कंचन देवी, तुलसी महतो,महेश नाग, आर पी पांडे जी, दुर्योधन मुंडा, सीमा मुंडा, गोरे गुप्ता, शंकर प्रजापति, सुखराम मुंडा, शिवकुमार सिंह, सुजीत मेहरा, धन सिंह मुंडा, संजय सामंत, रामानी मुंडा, लक्ष्मण मुंडा, सुदेश मुंडा,आदि सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए धन्यवाद ज्ञापन आजसू पार्टी के नेता बबलू करुवा ने किया।

You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा
Jamshedpur Bakreed : जामशेदपुर के आमबागान में सजा बकरों का बाज़ार, दो लाख तक के बकरे+ VDO
Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!