Home > Jamshedpur > Jamshedpur: वाणिज्य कार्यालय की चौथी मंजिल पर उम्मीदवारों के व्यय लेखा का किया जा रहा मिलान

Jamshedpur: वाणिज्य कार्यालय की चौथी मंजिल पर उम्मीदवारों के व्यय लेखा का किया जा रहा मिलान

जमशेदपुर: वाणिज्य कार्यालय की चौथी मंजिल पर उम्मीदवारों के व्यय लेखा का मिलान किया जा रहा है। जमशेदपुर लोकसभा सीट से जितने भी उम्मीदवार हैं उन्होंने नामांकन से लेकर अब तक कितना रुपया प्रचार प्रसार पर खर्च किया है। इसे लेकर रजिस्टर की जांच की जा रही है। जिला प्रशासन की तरफ से भी एक शैडो रजिस्टर बनाया गया है। हर उम्मीदवार का एक शैडो रजिस्टर है। इसमें उम्मीदवार के खर्च का आकलन किया जा रहा है। उम्मीदवार जो अपने रजिस्टर के अनुसार खर्च देगा। उसे ही शैडो रजिस्टर से मिलान किया जाएगा। डीसी अनन्य मित्तल ने बताया कि सुबह 10:30 से लेखा की जांच का काम शुरू कर दिया गया है। यह शाम 5:00 तक चलेगा। व्यय लेखा की दूसरी जांच 17 मई को और तीसरी जांच 22 मई को की जाएगी।

You may also like
Jugsalai Nagar Parishad : दिवाली-छठ से पहले जुगसलाई नगर परिषद अलर्ट, गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान