Home > Jamshedpur > Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में अगले साल पानी उगलेंगे 14 पाइप जलापूर्ति प्लांट, खत्म होगा जलसंकट

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में अगले साल पानी उगलेंगे 14 पाइप जलापूर्ति प्लांट, खत्म होगा जलसंकट

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में अगले साल जून तक 14 जलापूर्ति योजनाएं उगलने लगेंगी। अब जल संकट नहीं होगा। जल संकट समाप्त करने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने पूर्वी सिंहभूम जिले में कई वॉटर पाइपलाइन योजनाएं शुरू की हैं। जिले में 14 बड़ी पाइप जलापूर्ति योजना के प्लांट तैयार हो रहे हैं। इन प्लांट्स के रेडी होते ही जिले में एक बड़ी आबादी को पानी मुहैया होने लगेगा। यह प्लांट पूर्वी सिंहभूम के पांच प्रखंडों में बनाए जा रहे हैं।
इन प्रखंडों में बन रहे हैं पाइप वाटर जलापूर्ति प्लांट
पाइप वाटर जलापूर्ति प्लांट धालभूमगढ़, जमशेदपुर, चाकुलिया, मुसाबनी और बहरागोड़ा प्रखंड में बनाए जा रहे हैं। घाटशिला के बड़ाजुड़ी और कुलियान में प्लांट तैयार हो रहा है। धालभूमगढ़ प्रखंड में चार वाटर पाइप जलापूर्ति प्लांट बनाया जा रहा है। जमशेदपुर प्रखंड में पांच गांवों में पाइप जलापूर्ति प्लांट बनाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, मुसाबनी में एक-एक पाइप जलापूर्ति प्लांट तैयार किया जा रहे हैं। यह सभी प्लांट अगले साल जून तक पानी उगलने लगेंगे।
कनास जलापूर्ति प्लांट उगलने लगा पानी
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया की कनास जलापूर्ति प्लांट से पानी की सप्लाई शुरू हो गई है। यहां कनास के अलावा आसपास गांव के लोगों को पानी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कई गांव में सर्वे कर रहा है। जहां पानी की समस्या है। इन गांव में भी पाइप जलापूर्ति प्लांट लगाया जाएगा। ताकि, इलाके के लोगों को जल संकट से निजात मिल सके।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply