Home > Jamshedpur > भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के हेलीकॉप्टर की सोनारी एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, पहुंचे यूनाइटेड क्लब

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के हेलीकॉप्टर की सोनारी एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, पहुंचे यूनाइटेड क्लब

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के हेलीकॉप्टर की गुरुवार की शाम जमशेदपुर में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. मौसम की खराबी के चलते हेलीकॉप्टर को जमशेदपुर लाया गया और यहां सोनारी एयरपोर्ट पर उसकी आपातकालीन लैंडिंग कर उतारा गया। इमरजेंसी लैंडिंग से सकुशल हुई है। बताते हैं कि बाबूलाल मरांडी खूंटी लोकसभा क्षेत्र के खरसावां से एक सभा को संबोधित कर दुमका जा रहे थे। तभी अचानक मौसम खराब हो गया। हेलीकॉप्टर के पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए सोनारी एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग की। बाबूलाल मरांडी के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग की। जानकारी मिलते ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट से बाबूलाल मरांडी बिष्टुपुर के यूनाइटेड क्लब गए हैं। यूनाइटेड क्लब में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे हैं और लोकसभा चुनाव को लेकर मंत्रणा चल रही है।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO

Leave a Reply