Home > Jamshedpur > साकची के धालभूम क्लब में धूमधाम से मनाया गया राजस्थान दिवस, राजस्थानी लोकगीत संगीत की रही धूम

साकची के धालभूम क्लब में धूमधाम से मनाया गया राजस्थान दिवस, राजस्थानी लोकगीत संगीत की रही धूम

साकची के धालभूम क्लब में धूमधाम से राजस्थान दिवस मंगलवार की रात मनाया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थानी लोकगीत संगीत की धूम रही। कार्यक्रम का आयोजन जिला मारवाड़ी सम्मेलन की तरफ से किया गया था। इस मौके पर कोलकाता से आए कलाकारों ने गीत संगीत का समां बांधा। राजस्थानी संस्कृति से लोग रूबरू हुए। बच्चों के मनोरंजन के लिए ऊंट की सवारी का इंतजाम किया गया था। राजस्थानी उत्पादों के स्टाल लगाए गए थे। इनमें राजस्थानी व्यंजन के स्टाल भी थे। लोगों ने राजस्थानी व्यंजन का लुत्फ उठाया। आयोजकों ने बताया कि राजस्थान दिवस 30 मार्च को था। लेकिन, उस दिन होली और खाटू श्याम का मेला नजदीक होने की वजह से जिला मारवाड़ी सम्मेलन की मीटिंग में तय हुआ कि इसे बाद में मनाया जाए। धालभूम क्लब में आयोजित राजस्थान दिवस के इस आयोजन में जिले भर से मारवाड़ी समाज के लोग एकत्र हुए। जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सक्रिय सदस्य ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थानी बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ना है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply