Home > Jamshedpur > क्या गुंडे तय करेंगे कौन चुनाव लड़े- कुलविंदर

क्या गुंडे तय करेंगे कौन चुनाव लड़े- कुलविंदर

जमशेदपुर। राष्ट्रीय सिख सभा के संयोजक एवं अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने धनबाद के प्रिंस खान की धमकी को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि क्या इस देश में अब गुंडे और असामाजिक तत्व तय करेंगे कि किसे चुनाव लड़ना है अथवा नहीं?
इस अधिवक्ता ने कहा कि प्रिंस खान की धमकी की गहन जांच पड़ताल होनी चाहिए और धमकी देने वाले को उसके सही मुकाम पर भेजा जाना चाहिए।
देश में लोकतंत्र है संविधान का राज है और देश के प्रत्येक नागरिक जिसने अपनी आयु 25 साल पूरी कर ली है वह लोकसभा और विधानसभा चुनाव में लड़ने का अधिकार रखता है।
जो संस्थाएं इस चुनावी मौसम में अभी सामंतवाद और जातिवाद का आरोप लगा रही हैं, संस्थाएं से जुड़े लोग इनके आगे पीछे घूमते रहते थे।
यहां धनबाद प्रशासन पर सवाल खड़ा होता है कि किस तरह से प्रिंस खान की इतनी हिम्मत हुई कि वह एक जनप्रतिनिधि को फोन पर धमका सके। प्रशासन के हाथ किसने बांध रखे हैं और कौन प्रिंस खान का संरक्षक है? इसे बेनकाब किया जाना चाहिए।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply