Home > Crime > Saraikela: सरायकेला में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पति, सास और ननंद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Saraikela: सरायकेला में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पति, सास और ननंद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

सरायकेला: सरायकेला में विवाहिता रेखा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। मायके वालों के आवेदन पर पुलिस ने रेखा के पति असित आचार्य, सास रानी आचार्य और ननंद मीनू आचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मायके वालों का कहना है कि रेखा का विवाह साल 2018 में सरायकेला थाना क्षेत्र के इंद्रटाटी गांव के अर्सित आचार्य के साथ हुआ था। शनिवार को रेखा का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। परिजनों ने मामले में कार्रवाई को लेकर थाने पर प्रदर्शन भी किया था। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply