Home > Crime > Jamshedpur: जमशेदपुर में डीसी व एसएसपी संग प्रशासनिक अधिकारियों ने खेली होली, खूब किया धमाल+ वीडियो

Jamshedpur: जमशेदपुर में डीसी व एसएसपी संग प्रशासनिक अधिकारियों ने खेली होली, खूब किया धमाल+ वीडियो

जमशेदपुर: जमशेदपुर में सोमवार को डीसी व एसएसपी संग प्रशासनिक अधिकारियों ने होली खेली है। एसएसपी किशोर कौशल के आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में सभी प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। एसडीओ पारुल सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। सभी ने एक दूसरे को रंग लगाया और बद्री की दुल्हनियां गाने पर डांस किया।

इसके अलावा जमशेदपुर में मानगो, जुगसलाई, टेल्को, बिरसानगर, बारीडीह आदि इलाके में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। युवाओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली का पर्व मनाया। आशियाना सोनारी में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यहां आयोजित होली मिलन समारोह में सभी ने रंग खेला और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। यहां भी लोगों ने जमकर नृत्य किया।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply