Home > Education > Jamshedpur: रिटेस्ट में पास होने के बाद अगली कक्षा में प्रमोट किए जाएंगे केरला समाजम माडल स्कूल के छात्र+वीडियो

Jamshedpur: रिटेस्ट में पास होने के बाद अगली कक्षा में प्रमोट किए जाएंगे केरला समाजम माडल स्कूल के छात्र+वीडियो

गोलमुरी के केरला समाजम मॉडल स्कूल में कक्षा 9 और कक्षा 11 के लगभग 80 स्टूडेंट फेल कर दिए गए थे. शनिवार को एसडीओ धालभूम पारुल सिंह के कार्यालय में हुई त्रिपक्षीय वार्ता में निर्णय हुआ है कि इन सभी विद्यार्थियों का रिटेस्ट लिया जाए. अगर यह विद्यार्थी रिटेस्ट में पास हो जाते हैं तो इन्हें अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। केरला समाजम मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल भी इस वार्ता में मौजूद थीं। उन्होंने स्कूल की गाइड लाइन के अनुसार बताया कि इन फेल विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने के लिए बस एक ही चारा है कि यह विद्यार्थी रिटेस्ट दें। इसी के बाद अभिभावक तैयार हो गए कि उनके स्टूडेंट रिटेस्ट देंगे। इसके बाद निर्णय हुआ कि सभी फेल विद्यार्थियों का रिटेस्ट लिया जाए।

 

केरला समाजम मॉडल स्कूल के टीचर ने कहा कि रिटेस्ट में जो छात्र फेल होंगे उनको अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा। प्रिंसिपल तीन दिन बाद अभिभावकों के साथ एक मीटिंग करेंगी और इस मीटिंग में तय किया जाएगा कि रिटेस्ट किस तारीख को लिया जाए। वैसे रिटेस्ट के लिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए कम से कम 15 दिन दिए जाएंगे और एक महीने के अंदर रिटेस्ट और पास होने वाले विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply