Home > Jamshedpur > Jamshedpur: टाटा स्टील ने सिदगोड़ा में तैयार किया 10 मिलियन लीटर क्षमता का विशाल जलाशय

Jamshedpur: टाटा स्टील ने सिदगोड़ा में तैयार किया 10 मिलियन लीटर क्षमता का विशाल जलाशय

जमशेदपुर: टाटा स्टील ने लौह नगरी में एक विशाल जलाशय का निर्माण किया है। यह विशाल जलाशय सिदगोड़ा इलाके में बनाया गया है। यह जलाशय 10 मिलियन लीटर क्षमता का है और एक एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। शुक्रवार को इस विशाल जलाशय का उद्घाटन टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने किया। इस विशाल जलाशय के आसपास हरियाली बढ़ाने के लिए 120 पौधे लगाए गए हैं। नागरिकों के आने जाने के लिए दो मीटर का रास्ता भी बनाया गया है। यह विशाल जलाशय सिदगोड़ा के भीमा रोड के पास एक प्राकृतिक ढलान है। यहां पहले ग्रे वॉटर होल्डिंग कैचमेंट के रूप में देखा जाता था। अब इसे वर्षा जल संचयन जलाशय के तौर पर बदल दिया गया है। इस जलाशय में आसपास के ऊंचे इलाकों से ग्रे वॉटर आउटफ्लो से पानी आएगा। टाटा स्टील के अधिकारियों का कहना है कि जल निकायों का जीर्णोद्धार और जल धारण क्षमता में वृद्धि टाटा स्टील का फोकस क्षेत्र रहा है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply