Home > Jamshedpur > Jamshedpur: शहीदों के सम्मान में शुक्रवार को एग्रिको मैदान से निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

Jamshedpur: शहीदों के सम्मान में शुक्रवार को एग्रिको मैदान से निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

जमशेदपुर: शहीदों के सम्मान में शुक्रवार को एग्रिको मैदान से तिरंगा यात्रा निकलेगी। यह भव्य तिरंगा यात्रा नमन नामक संस्था की तरफ से निकाली जाएगी। संस्था यह तिरंगा यात्रा शुक्रवार को सुबह 9:55 पर एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से निकलकर एग्रिको गोल चक्कर, भालूबासा, साकची, बसंत सिनेमा, काली माटी रोड और रोड टाटा गोल चक्कर होते हुए पुलिस लाइन में पहुंचेगी। पुलिस लाइन में देश के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर यह तिरंगा यात्रा वापस एग्रिको मैदान जाकर खत्म हो जाएगी। तिरंगा यात्रा की जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नमन संस्था के अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने दी है। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर यह तिरंगा यात्रा हर साल निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि साल 2016 में देश में ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ जैसी विध्वंसक नारेबाजी की गई थी। इसी के जवाब में यह नमन संस्था बनाई गई है। इस तिरंगा यात्रा में शहर के तमाम बुद्धिजीवी, चिकित्सा, व्यवसायी, पूर्व सैनिक, मजदूर नेता, सामाजिक संस्थाएं आदि भाग लेती हैं. यह तिरंगा यात्रा बेहद अनुशासित ढंग से निकाली जाएगी।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply