Home > Education > टेल्को के हिल टाप स्कूल में 6 महीने में बदले गए 6 टीचर, पढ़ाई कमजोर होने से फेल हुए 40 से अधिक विद्यार्थी

टेल्को के हिल टाप स्कूल में 6 महीने में बदले गए 6 टीचर, पढ़ाई कमजोर होने से फेल हुए 40 से अधिक विद्यार्थी

जमशेदपुर: इस साल अंग्रेजी माध्यम से चलने वाले स्कूलों का रिजल्ट काफी खराब आया है। कक्षा 9 और कक्षा 11 में काफी संख्या में विद्यार्थी फेल हुए हैं। टेल्को के हिल टॉप स्कूल में भी कक्षा 11 में 40 से अधिक विद्यार्थी फेल हुए हैं। इन विद्यार्थियों और अभिभावकों ने बुधवार को साकची के डीसी ऑफिस पहुंचकर प्रदर्शन किया और डीसी को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों की मांग है कि उनको अगली कक्षा में प्रमोट किया जाए। इन विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन ने अगली कक्षा में प्रमोट करने से इंकार कर दिया है। विद्यार्थियों का कहना है कि कक्षा 11 में हिल टॉप स्कूल में पढ़ाई काफी कमजोर थी। 6 महीने में 6 टीचर बदले गए। टीचर नहीं होने से भी परेशानी हुई। शुरुआत के कई महीने टीचर पढ़ाने ही नहीं आए। इसके चलते विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी प्रभावित हुई हुई है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply