Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जेपीएससी की परीक्षा के वजह से मानगो चौक पर लगा भयंकर जाम, कई घंटे तक लोग रहे परेशान

Jamshedpur: जेपीएससी की परीक्षा के वजह से मानगो चौक पर लगा भयंकर जाम, कई घंटे तक लोग रहे परेशान

जमशेदपुर: जेपीएससी की परीक्षा की वजह से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतरी हुई थी। मानगो चौक पर भयंकर जाम लग गया। यह जाम 3:00 बजे से लगना शुरू हुआ। 4:00 बजे तक पूरा मानगो चौक जाम हो चुका था। जाम के चलते वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। मानगो की न्यू पुरुलिया रोड पायल टॉकीज तक जाम थी। डिमना रोड पर भी लंबा जाम था। मानगो चौक से साकची की तरफ जाने वाली लेन जाम रही। थोड़ी ही देर बाद साकची से मानगो की तरफ आने वाली लेन भी जाम हो गई। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मानगो का छोटा ब्रिज भी जाम रहा। जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी रही। यह एंबुलेंस मरीज को लेकर तामुलिया के ब्रह्मानंद अस्पताल जा रही थी। कई रोजेदार भी जाम में फंसे थे। गौरतलब है कि मानगो में आए दिन जाम लगता है। मानगो में स्वर्ण रेखा नदी के ऊपर एक फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। इस फ्लाईओवर का निर्माण हाल ही में शुरू हुआ है। लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर बन जाने के बाद ही जाम से निजात मिलेगी।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply