Home > Crime > Jamshedpur: मानगो थाना पुलिस ने ऑटो ड्राइवर से मोबाइल व पैसे की छिनताई करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Jamshedpur: मानगो थाना पुलिस ने ऑटो ड्राइवर से मोबाइल व पैसे की छिनताई करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर : मानगो थाना पुलिस ने ऑटो ड्राइवर से मोबाइल व पैसे की छिनताई करने वाले बदमाश गुलबाज आलम को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुलबाज़ आलम मानगो थाना क्षेत्र के मदीना मस्जिद के पास का रहने वाला है। वह पहले भी आजाद नगर थाना से एक केस में जेल जा चुका है। उसके पास से छिनताई का मोबाइल बरामद हो गया है। बताते हैं कि ऑटो ड्राइवर शाहबाज मुस्तफा मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 13 बी में रहते हैं। वह शनिवार की रात शीतला मंदिर से घर लौट रहे थे। तो रास्ते में दो युवक ऑटो पर सवार हो गए। उनमें से एक गुलबाज आलम था। यह दोनों मानगो में चर्च के पास ऑटो रोक कर उतरे और पैसा देने का बहाना करते हुए ड्राइवर का पर्स और मोबाइल छीन कर भाग खड़े हुए। ड्राइवर ने एक बाइक सवार की मदद से गुलबाज आलम को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रविवार को गुलबाज आलम को जेल भेज दिया है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply