Home > Crime > Jamshedpur: सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के मानगो बस स्टैंड में शराब पीकर हंगामा करने वाले कंडक्टर को पुलिस ने लिया हिरासत में, बाद में छोड़ दिया

Jamshedpur: सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के मानगो बस स्टैंड में शराब पीकर हंगामा करने वाले कंडक्टर को पुलिस ने लिया हिरासत में, बाद में छोड़ दिया

जमशेदपुर: सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के मानगो बस स्टैंड में शराब पीकर शिव शक्ति बस का कंडक्टर राजीव सिंह हंगामा कर रहा था। उसने तूफानी होटल में खाना खाया। वहां शराब पीने लगा। होटल मालिक ने शराब पीने से मना किया तो उसके साथ गाली गलौज करने लगा। होटल मालिक ने इसकी सूचना सिपाही रविंद्र सिंह को दी। इसके बाद रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और कंडक्टर को समझने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मान रहा था। उनसे भी हाथापाई करने पर उतारू था। इस पर उसे सिपाही रविंद्र सिंह बस कंडक्टर को टीओपी ले गए। बाद में बस कंडक्टर को छोड़ दिया गया। उधर बस कंडक्टर का आरोप है कि टीओपी में ले जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की गई और गाली गलौज भी की गई। दूसरी तरफ, सिपाही का कहना है कि थाना प्रभारी का स्पष्ट निर्देश है कि बस स्टैंड के अंदर शराब का सेवन किसी को नहीं करना है। वह शिव शक्ति बस के कंडक्टर को समझा रहे थे। लेकिन, वह नहीं माना। इसीलिए उसको पकड़ा गया था। सूत्र बताते हैं कि शिव शक्ति बस के मैनेजर थाने पहुंचे थे। उनके कहने पर बस कंडक्टर को छोड़ दिया गया।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply