Home > Crime > Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल में बाइक लेकर घुसे युवक को होमगार्ड ने पकड़ा, लगाया 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद होने का आरोप

Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल में बाइक लेकर घुसे युवक को होमगार्ड ने पकड़ा, लगाया 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद होने का आरोप

साकची:साकची थाना क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड के मना करने के बावजूद एक युवक बाइक लेकर घुस गया। एमजीएम अस्पताल के गेट पर होमगार्ड के जवान तैनात रहते हैं और किसी को बाइक के साथ घुसने की इजाजत नहीं है। युवक जैसे ही बाइक लेकर अंदर घुसा होमगार्ड्स के जवानों ने उसे घेर कर पकड़ लिया। बाद में साकची थाना पुलिस को फोन कर बुलाया गया। होमगार्ड के जवानों का कहना है कि युवक बाइक खड़ी कर भागने लगा था और उसकी जेब से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर गिर गई थी। साकची थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़ा गया युवक गोविंदपुर का रहने वाला है। वह खुद को जेएनएसी के सफाई कर्मियों का सुपरवाइजर बता रहा है।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO

Leave a Reply