Home > Business > Jamshedpur: टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में शनिवार को रहेगा ब्लॉक क्लोजर, सोमवार को खुलेगा प्लांट

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में शनिवार को रहेगा ब्लॉक क्लोजर, सोमवार को खुलेगा प्लांट

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में नौ मार्च शनिवार को ब्लाक क्लोजर रहेगा। टाटा मोटर्स प्रबंधन ने शनिवार को ब्लॉक क्लोजर लेने का निर्णय लिया है। रविवार को टाटा मोटर्स प्लांट साप्ताहिक बंदी की वजह से बंद रहता है। अब टाटा मोटर्स प्लांट सोमवार को खुलेगा। ब्लॉक क्लोजर के समय जिस कर्मचारी को बुलाया जाएगा‌ उसे काम पर आना होगा। ब्लॉक क्लोजर के दौरान कर्मचारियों को एक दिन का आधा वेतन ही दिया जाएगा। ब्लाक क्लोजर टाटा मोटर्स प्रबंधन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच हुए पुराने समझौते के आधार पर लिया जाता है। हालांकि, कर्मचारी ब्लॉक क्लोजर से खुश नहीं हैं। कर्मचारियों का कहना है कि टाटा मोटर्स अधिक ब्लॉक क्लोजर लेने लगी है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply