Home > Entertainment > Jamshedpur : टाटा स्टील फाउंडेशन ने सोनारी में शादीशुदा महिलाओं व लड़कियों के लिए आयोजित किया फैशन शो+ वीडियो

Jamshedpur : टाटा स्टील फाउंडेशन ने सोनारी में शादीशुदा महिलाओं व लड़कियों के लिए आयोजित किया फैशन शो+ वीडियो

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर सोनारी के कम्युनिटी सेंटर में फैशन शो का आयोजन किया। फैशन शो का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रम से हुआ। फैशन शो में शामिल महिलाएं काफी प्रसन्न नजर आ रही थीं। यह फैशन शो शादीशुदा महिलाओं और युवतियों के लिए आयोजित किया गया। सोनारी में गुरुवार को आयोजित फैशन शो में शहर भर की महिलाओं और युवतियों ने हिस्सा लिया। यह फैशन शो का फाइनल था।

इसके पहले धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर में फैशन शो आयोजित किया गया था। इस फैशन शो में कामयाब होने वाली युवतियों और महिलाओं को सोनारी में आयोजित फैशन शो में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। फैशन शो में शामिल महिलाएं और युवतियां एक से बढ़कर एक लिबास में नज़र आ रही थीं। टाटा स्टील फाउंडेशन के अधिकारियों ने बताया कि हर साल यह फैशन शो आयोजित किया जाता है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply