Home > Crime > Jamshedpur: शबे बरात पर रैश ड्राइविंग करने वाले युवकों पर शिकंजा कसेगी पुलिस

Jamshedpur: शबे बरात पर रैश ड्राइविंग करने वाले युवकों पर शिकंजा कसेगी पुलिस

एसएसपी ने की थाना प्रभारियों व डीएसपी के साथ बैठक

जमशेदपुर: शबे बरात का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। शबे बरात के मौके पर युवक रैश ड्राइविंग भी करते हैं। रैश ड्राइविंग को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। एसएसपी किशोर कौशल ने एसएसपी ऑफिस में शनिवार को सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में शबे बरात का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर बल दिया गया। साथ ही सभी थाना प्रभारियों से कहा गया कि वह अपने-अपने इलाके में देखें कि कोई भी युवक रैश ड्राइविंग ना करे। रैश ड्राइविंग करते पकड़े जाने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मानगो थाने में शांति समिति की बैठक भी की गई। इस बैठक में शबे बरात का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर मंथन हुआ।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply