Home > Crime > Jamshedpur : गोविंदपुर के जोजोबेड़ा रेलवे फाटक के पास व्यक्ति की हत्या कर फेंक दिया शव, नहीं हो सकी पहचान में जुट

Jamshedpur : गोविंदपुर के जोजोबेड़ा रेलवे फाटक के पास व्यक्ति की हत्या कर फेंक दिया शव, नहीं हो सकी पहचान में जुट

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जोजोबेड़ा रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति की हत्या कर शव फेंक दिया गया। शव फेंकने के बाद हत्यारे फरार हो गए। जिस व्यक्ति की हत्या की गई है उसकी उम्र 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। हत्यारे ने शव के ऊपर मोबिल डाल दिया है। इससे उसकी पहचान में दिक्कत हो रही है। बताते हैं कि शव से बदबू आने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव की पहचान कराना और फिर उसके बाद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी करना गोविंदपुर थाना पुलिस के लिए एक चुनौती है। कुछ दिन पहले परसूडीह थाना क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की हत्या कर कंबल में लपेटकर शव फेंक दिया गया था। पुलिस अब तक इस घटना का भी खुलासा नहीं कर पाई है। इससे परसुडीह पुलिस की कर प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह

Leave a Reply