Home > Crime > Jamshedpur: छोटा चिड़का में अवैध लकड़ी से लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार कर गिरा दिया बिजली का खंभा, गांव में बिजली आपूर्ति ठप

Jamshedpur: छोटा चिड़का में अवैध लकड़ी से लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार कर गिरा दिया बिजली का खंभा, गांव में बिजली आपूर्ति ठप

बोड़ाम : बोड़ाम थाना क्षेत्र के छोटा चिड़का गांव में हरी मंदिर के सामने अवैध लकड़ी से लदे ट्रैक्टर ने बिजली के खंभा को टक्कर मार दी। इससे बिजली का खंभा टूटकर ट्रैक्टर के ऊपर गिर गया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। गांव की बिजली आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों में नाराजगी हुई। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत वन विभाग से की। वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और अवैध लकड़ी लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

बुधवार को लोगों ने अंचल कार्यालय में प्रदर्शन कर अंचल विभाग को ज्ञापन सौंपा और पेड़ों की अवैध कटाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में कालीपदो महतो, रूपचंद महतो, अदारी महतो, ठाकुरदास महतो, गुरु पद महतो, बुद्धेश्वर महतो आदि शामिल थे।
A

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply