Home > Crime > Jamshedpur : एसएसपी ने जिले के 12 थानों के बदले थाना प्रभारी, पवन कुमार बने गुड़ाबांदा के नए थाना प्रभारी

Jamshedpur : एसएसपी ने जिले के 12 थानों के बदले थाना प्रभारी, पवन कुमार बने गुड़ाबांदा के नए थाना प्रभारी

जमशेदपुर : एसएसपी ने जिले के 12 थानों के थाना प्रभारी बदल दिए गए हैं। इसके अलावा उलीडीह व मऊ भंडार ओपी के प्रभारी को भी बदल दिया गया है। इस संबंध में एसएसपी का आदेश मंगलवार की रात जारी हुआ। इस आदेश के अनुसार नेमधारी रजक को बिरसानगर का थाना प्रभारी बनाया गया है। अभिषेक कुमार को जादूगोड़ा का थाना प्रभारी बनाया गया है। उपेंद्र नारायण सिंह को बोड़ाम का थाना प्रभारी बनाया गया है। पवन कुमार को गुड़ाबांदा का थाना प्रभारी बनाया गया है। चंदन कुमार बरसोल के थाना प्रभारी बने हैं। संतोष कुमार चाकुलिया के थाना प्रभारी बने हैं। अखिलेश कुमार श्याम सुंदरपुर के थाना प्रभारी बने हैं। विकास कुमार शर्मा बहरागोड़ा के थाना प्रभारी बने हैं। राजेंद्र कुमार मुंडा धालभूमगढ़ के थाना प्रभारी बने हैं। रजनीश आनंद मुसाबनी के थाना प्रभारी बने हैं। प्रकाश कुमार रजक गोविंदपुर के थाना प्रभारी बने हैं। समीर तिर्की पोटका के थाना प्रभारी बने हैं। अमित कुमार को उलीडीह ओपी का प्रभारी बनाया गया है। गौतम कुमार को मऊ भंडार का ओपी प्रभारी बनाया गया है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply