Home > Crime > Jamshedpur: बर्मामाइंस के अधिवक्ता के घर में मौजूद दो मौसेरे भाई खाना खाने गए थे बाहर, यहां चोरों ने पार कर दिए नकदी व सोने के बेशकीमती जेवरात

Jamshedpur: बर्मामाइंस के अधिवक्ता के घर में मौजूद दो मौसेरे भाई खाना खाने गए थे बाहर, यहां चोरों ने पार कर दिए नकदी व सोने के बेशकीमती जेवरात

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड निवासी अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह के घर पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर यहां से लगभग ₹15000 कैश और 22 लाख रुपए कीमत का आभूषण पार कर ले गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ चेन्नई गए थे। उनके घर पर उनके दो मौसेरे भाई थे। दोनों भाई सोमवार की शाम लगभग 7:00 बजे खाना खाने गए और खाकर जब रात को 9:00 बजे लौटे तो देखा कि घर का मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था और वहां रखा आभूषण और नकदी गायब था। घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार जमशेदपुर लौटे और मामले की शिकायत पुलिस से की।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply