Home > Jamshedpur > Jamshedpur : कांग्रेस के नेता आफताब सिद्दीकी की कार चांडिल के पास मवेशी से टकरा कर हुई दुर्घटनाग्रस्त, घायल आफताब को टीएमएच में किया गया भर्ती, देखने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास सिंह

Jamshedpur : कांग्रेस के नेता आफताब सिद्दीकी की कार चांडिल के पास मवेशी से टकरा कर हुई दुर्घटनाग्रस्त, घायल आफताब को टीएमएच में किया गया भर्ती, देखने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास सिंह

जमशेदपुर: मानगो के रहने वाले कांग्रेस के नेता आफताब सिद्दीकी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। घायल हालत में उन्हें टीएमएच ले जाया गया। यहां इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है। आफताब सिद्दीकी रांची की तरफ जा रहे थे। चांडिल के पास उनकी कार एक मवेशी से टकरा गई। बताते हैं कि मवेशी से टकराने के बाद कार सड़क किनारे चार बार पलट गई। इस सड़क दुर्घटना में मवेशी की मौत हो गई। आफताब सिद्दीकी भी गंभीर रूप से घायल हुए। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद आफताब सिद्दीकी के कई मित्र और परिजन मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि जैसे ही आफताब सिद्दीकी की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। वहां नजदीक में भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास सिंह के एक मित्र मौजूद थे। उन्होंने फौरन घटना की सूचना विकास सिंह को दी। विकास सिंह ने आफताब के परिजनों को घटना से अवगत कराया। विकास सिंह के मित्र तब तक घटनास्थल पर मौजूद रहे। जब तक आफताब सिद्दीकी के परिजन वहां नहीं पहुंच गए। आफताब सिद्दीकी को इलाज के लिए टीमएच लाया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास सिंह टीएमएच पहुंच गए थे और उन्होंने आफताब को टीएमएच में भर्ती कराया और उनका हाल-चाल जाना। भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया कि आफताब सिद्दीकी को गर्दन और माथे पर चोट लगी है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply