जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के सालगाझड़ी रेलवे फाटक के पास छह वर्षीय बच्चा मिला है। इस बच्चे के सर पर गंभीर चोट है। शरीर पर अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान हैं। इस बच्चे को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। यहां से हालत गंभीर होने पर उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे के कान से खून बहा है। इसका मतलब है कि सर के अंदर गंभीर चोट लगी है।
पुलिस का कहना है कि उन्हें यह बच्चा लोगों को रेलवे फाटक के पास मिला था। बच्चे के साथ क्या घटना घटी है। उसके साथ क्या हुआ है। अभी इस बारे में जांच चल रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि बच्चे के साथ क्या घटना घटी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि, मामले का पता चल सके। लोगों का कहना है कि हो सकता है कि किसी ने मारपीट कर बच्चे को यहां फेंका हो या फिर वह किसी दुर्घटना का शिकार हुआ हो। बच्चे के साथ क्या हुआ है यह पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा। पुलिस बच्चे की पहचान कराने की भी कोशिश में जुटी हुई है। परसुडीह थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक बच्चे की पहचान नहीं पता चल पाई है।