Home > Jamshedpur > Jamshedpur: सोनारी की रूपनगर बस्ती में जलापूर्ति को लेकर टाटा स्टील यूआईएसएल कार्यालय के सामने धरना देंगे भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक नीरज सिंह

Jamshedpur: सोनारी की रूपनगर बस्ती में जलापूर्ति को लेकर टाटा स्टील यूआईएसएल कार्यालय के सामने धरना देंगे भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक नीरज सिंह

भाजपा के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह ने सोनारी की रूपनगर बस्ती का किया निरीक्षण, सुनी लोगों की समस्याएं

जमशेदपुर: भाजपा के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह शुक्रवार को सोनारी मंडल की रूपनगर बस्ती पहुंचे। यहां अपनी समस्याएं बताने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह को बताया कि इस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति नहीं की जाती। सड़कों व नालियों की सफाई नहीं होती। इससे लोग काफी परेशान हैं। गंदगी के चलते बीमारी फैल रही है। इस पर नीरज सिंह ने बस्ती वासियों को बताया कि पेयजल की समस्या को लेकर टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन से बातचीत हुई है। लेकिन, अभी तक टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन की तरफ से रूपनगर बस्ती को जलापूर्ति करने को लेकर रुख साफ नहीं किया गया है। नीरज सिंह ने चेतावनी दी कि अगर जल्द रूप नगर बस्ती की पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे और टाटा स्टील यूआईएसएल के दफ्तर के सामने धरना दिया जाएगा। इस मौके पर दिलीप साहू, अमित कुमार दास, तपन चटर्जी, पियूष आदि बस्ती के लोग मौजूद रहे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply