Home > Health > Jamshedpur: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग के कहने पर एनसीसी बटालियन ने साकची में निकाली रैली

Jamshedpur: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग के कहने पर एनसीसी बटालियन ने साकची में निकाली रैली

जमशेदपुर : जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 फरवरी से चलाया जाएगा। यह उन्मूलन अभियान 25 फरवरी तक चलेगा। इसके तहत जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा देंगे। इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें और फाइलेरिया की दवा लें। इसे लेकर सीएमओ के कहने पर एनसीसी बटालियन ने रैली निकाली। यह रैली साकची में निकाली गई। रैली में एनसीसी के जवान बैनर और पोस्टर लिए हुए थे। इसमें फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर जागरूकता से संबंधित स्लोगन लिखे हुए थे। नारे लगा कर लोगों को फाइलेरिया के खतरे से आगाह भी किया जा रहा था।

 

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply