Home > Jamshedpur > Jamshedpur: चंपई सोरेन के विश्वास मत जीतने पर जमशेदपुर में जश्न, साकची में बांटी गई मिठाई, धतकीडीह में आतिशबाजी

Jamshedpur: चंपई सोरेन के विश्वास मत जीतने पर जमशेदपुर में जश्न, साकची में बांटी गई मिठाई, धतकीडीह में आतिशबाजी

जमशेदपुर: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत जीत लिया। सरकार के फ्लोर टेस्ट में पास होने पर जमशेदपुर में जश्न का माहौल है। धतकीडीह में झामुमो कार्यालय में मिठाई का वितरण किया गया। इस मिठाई वितरण में झामुमो के नेता शेख बदरुद्दीन, बाबर खान, सरफराज हुसैन, फिरोज खान, अनवर अली, रतन अग्रवाल, मुजाहिद खान, गुलरेज खान, समद अंसारी, अब्दुल बारी अंसारी आदि थे। झामुमो कार्यालय पटाखे की आवाज़ से गूंज उठा। इसी तरह साकची स्थित झामुमो के जिला कार्यालय में भी मिठाई का वितरण किया गया। यहां झामुमो नेता बाबर खान, सरफराज खान, मुजाहिद खान, शेख बदरुद्दीन आदि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

You may also like
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply