Home > Crime > Jamshedpur : कपाली की एक महिला ने आजाद नगर थाना पुलिस पर लगाया नाबालिग बेटे से मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग

Jamshedpur : कपाली की एक महिला ने आजाद नगर थाना पुलिस पर लगाया नाबालिग बेटे से मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर : कपाली की एक महिला रोशन आरा ने आजाद नगर थाना पुलिस पर अपने नाबालिग बेटे आमिर हमजा के साथ मारपीट करने का इल्ज़ाम लगाया है।महिला का कहना है कि पुलिस ने उसके छोटे बेटे आमिर हमजा के साथ थाने में मारपीट की गई। बाद में उसे थाने से छोड़ा गया। महिला ने मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने शुक्रवार को थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार से मामले की शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि आमिर हमजा के बड़े भाई ने पारडीह के एक युवक से चार लाख रुपए उधार लिए हैं। आमिर हमजा की मां रोशन आरा का कहना है कि उसके बेटे ने 2 लाख 70 हजार रुपए वापस कर दिए हैं। बाकी रकम भी जल्द देने की बात कही है। लेकिन पारडीह के युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। इसी पर पुलिस 29 जनवरी को रोशन आरा के बड़े बेटे को खोजने कपाली गई थी। वहां उसका छोटा बेटा मिला। बाद में रोशन आरा अपने छोटे बेटे को लेकर आजाद नगर थाना पहुंची। यहीं उसके बेटे के साथ मारपीट की गई। रोशन आरा का कहना है कि उसके छोटे बेटे आमिर हमजा का एक्सीडेंट हुआ था। कोलकाता के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसने यह बात पुलिसकर्मियों को बताई थी। इसके बावजूद उसके बेटे के साथ मारपीट की गई।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply