Home > Entertainment > Jamshedpur : टिनप्लेट में हुए जैम स्ट्रीट में 20 हजार से ज्यादा लोगों ने की मौज मस्ती

Jamshedpur : टिनप्लेट में हुए जैम स्ट्रीट में 20 हजार से ज्यादा लोगों ने की मौज मस्ती

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन और टाटा स्टील के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को टिनप्लेट में जैम स्ट्रीट का आयोजन हुआ। जैम स्ट्रीट के इस आयोजन में 20 हजार से अधिक लोग पहुंचे। टीन प्लेट काली मंदिर गोल चक्कर से नीलडीह ट्रैफिक सिग्नल तक सड़क पर मौज मस्ती करने वालों का मजमा लग रहा। जुंबा, बास्केटबॉल, घुड़सवारी, लाइव बैंड प्रदर्शन, शतरंज, स्केटिंग, सेल्फी कॉर्नर, कॉस्मिक योग, कराओके प्रदर्शन और बहुत कुछ यहां मौजूद था। इस बार जैम स्ट्रीट में मनोरंजन की पूरी सीरीज थी। गतका, मिक्सड मार्शल आर्ट्स, साइकलिंग आदि जैम स्ट्रीट के मुख्य आकर्षण रहे। खाने पीने के भी स्टालों पर भीड़ रही। कोई चित्र बना रहा था तो कोई स्केटिंग कर रहा था। कोई घुड़सवारी का मजा ले रहा था।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply