Home > Crime > Jamshedpur : जमशेदपुर पुराना कोर्ट में शान से फहराया गया तिरंगा, याद किए गए वीर शहीद+ वीडियो

Jamshedpur : जमशेदपुर पुराना कोर्ट में शान से फहराया गया तिरंगा, याद किए गए वीर शहीद+ वीडियो

जमशेदपुर : जमशेदपुर कोर्ट में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सभी अधिवक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। लॉयर्स डिफेंस के अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने बताया कि सबसे पहले धालभूम क्लब में सुबह 7:00 बजे झंडा फहराया गया। इसके बाद 7:30 बजे पुराना कोर्ट में जिला व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा की मौजूदगी में जिला बार संघ के तदर्थ समिति के अध्यक्ष लाल अजीत कुमार अम्बष्ट ने तिरंगा फहराया। यहां के बाद सुबह 8:00 बजे श्रमिक न्यायाधीश के यहां झंडा फहराया गया। 8:30 बजे जमशेदपुर सब रजिस्ट्रार के यहां और जिला व्यवहार न्यायालय के प्रधान प्रधान न्यायाधीश ने झंडा फहराया।

सभी कार्यक्रम में लॉयर्स डिफेंस के प्रतिनिधिमंडल के अधिवक्ता अक्षय कुमार झा के अलावा अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, परमजीत कुमार श्रीवास्तव, राजीव रंजन, रमन जी ओझा, वेद प्रकाश सिंह, नीरज कुमार, रविंद्र कुमार, विनीता सिंह, विनीत मिश्रा, संजीव कुमार झा, सुभाष सिंह, विद्युत नंदी, सुनील कुमार मोहंती, उत्तम कुमार और पंचम सिंह समेत अन्य अधिवक्ता शामिल हुए। सभी अधिवक्ताओं के बीच मिठाई का वितरण किया गया। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में महती भूमिका निभाने वाले वीर शहीदों को याद किया।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!