Home > Crime > Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू बारीडीह में जगदीप सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस, नाराज परिजनों ने किया थाने का घेराव + वीडियो

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू बारीडीह में जगदीप सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस, नाराज परिजनों ने किया थाने का घेराव + वीडियो

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू बारीडीह में गुरुवार की देर शाम हुई जगदीप सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी करमजीत सिंह उर्फ करमे को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हत्या की घटना को चार दिन हो चुके हैं। शव का अब तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। क्योंकि, परिजनों का कहना है कि जब तक मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाता वह शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। शव टिन प्लेट अस्पताल के शव गृह में रखा हुआ है।

सोमवार को परिजन सिदगोड़ा थाना पहुंचे और थाने का घेराव किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस लापरवाही बरत रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मुख्य आरोपी कर्मजीत सिंह उर्फ करमे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि जगदीप सिंह उर्फ गोलू गुरुवार की देर शाम अपने साथी विक्की को उसके घर कालू बागान छोड़ने जा रहा था। तभी रास्ते में करमजीत सिंह करमे, नंदे और रोहित से उसका विवाद हो गया और इन लोगों ने अपने 15 -20 साथियों के साथ मिलकर जगदीप सिंह उर्फ गोलू को इतना पीटा कि इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले में एक आरोपी रोहित सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply