Home > Crime > Jamshedpur: साकची में एमजीएम अस्पताल के होमगार्डों पर राउरकेला की महिला से मारपीट का आरोप, डीसी ऑफिस पहुंची महिला+ वीडियो

Jamshedpur: साकची में एमजीएम अस्पताल के होमगार्डों पर राउरकेला की महिला से मारपीट का आरोप, डीसी ऑफिस पहुंची महिला+ वीडियो

जमशेदपुर : साकची के एमजीएम कॉलेज अस्पताल में आई राउरकेला की एक महिला बबिता अंजलि कौर ने होमगार्ड पर मारपीट करने और परेशान करने का आरोप लगाया है। यह महिला सोमवार को डीसी ऑफिस और एसएसपी ऑफिस पहुंची और शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। यह महिला अपने बेटे का इलाज कराने राउरकेला से एमजीएम अस्पताल आई है। महिला ने बताया कि एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में उसके बेटे को बेड दिया गया। यहां उसके बेटे के इलाज के बाद 29 दिसंबर को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। उसने बताया की दौड़ धूप के चलते महिला की भी तबीयत खराब हो गई थी।

इस पर महिला को भी एमजीएम अस्पताल के सर्जरी वार्ड में भर्ती कराया गया था। वहां उसे दवा भी दी गई। महिला का आरोप है कि उसके साथ कोई अभिभावक नहीं था। इसके चलते अस्पताल के होमगार्ड उसे परेशान कर रहे हैं। उसके साथ मारपीट भी की है। महिला का आरोप है कि रविवार को वह खाना खाने के बाद बेहोश हो गई थी। जब होश में आई थी तो होमगार्ड उसके पास पहुंचे और जबरन उसे अस्पताल से निकालने लगे। महिला ने डीसी ऑफिस में शिकायत की है। इसके अलावा एसएसपी ऑफिस में भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply