Home > Jamshedpur > Jamshedpur: विकास की योजनाओं से जुड़ेंगे अनुसूचित जनजाति के लोग, DC ने साकची में प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान रथ किया रवाना

Jamshedpur: विकास की योजनाओं से जुड़ेंगे अनुसूचित जनजाति के लोग, DC ने साकची में प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान रथ किया रवाना

जमशेदपुर : जिले के अनुसूचित जनजाति के लोग विकास योजनाओं से जोड़े जाएंगे। इसके लिए सरकार ने प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महा अभियान शुरू किया है। शनिवार को डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने साकची स्थित डीसी ऑफिस से प्रधानमंत्री जनजाति न्याय महा अभियान के दो रथ रवाना किया। यह रथ ग्रामीण इलाकों में अनुसूचित जनजातीय लोगों को योजनाओं से अवगत कराएंगे। डीसी ने बताया कि अनुसूचित जनजाति वाले गांवों में अगर सड़क नहीं है तो वहां सड़क बनवाई जाएगी। सामुदायिक भवन नहीं है तो सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। इन गांवों में विकास की जो भी कमी है, उसे पूरा किया जाएगा। अनुसूचित जनजाति के लोगों को टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव, आयुष्मान कार्ड का लाभ आदि भी दिया जाना है। इसके अलावा उन्हें स्वच्छ पेयजल, आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए शिक्षा, गर्भवती महिलाओं को लाभ, वन अधिकार पट्टा आदि सुविधाओं से भी लाभान्वित किया जाएगा।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply