Home > Jamshedpur > Jamshedpur : सोनारी के दो मोहानी घाट पर 13 और 14 जनवरी को होगा दो मोहानी संगम महोत्सव

Jamshedpur : सोनारी के दो मोहानी घाट पर 13 और 14 जनवरी को होगा दो मोहानी संगम महोत्सव

जमशेदपुर: सोनारी के दो मोहानी घाट पर 13 जनवरी और 14 जनवरी को दो मोहानी संगम महोत्सव का आयोजन होगा। इस आयोजन में अयोध्या से विशंभर दास जी महाराज आए हैं। दो मोहानी घाट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 13 जनवरी को दो मोहानी संगम महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि विद्युत वरण महतो करेंगे। उनके साथ पर्यावरण विद् के रूप में पद्मश्री जमुना टुडू ,खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य व नदियों पर शोध का विशेष अनुभव रखने वाले मनोज कुमार सिंह भी रहेंगे। उद्घाटन के बाद पर्यावरण पर एक विशेष सत्र होगा। जिस पर नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने पर मंथन किया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें छऊ नृत्य होगा। लोक गायक अभिषेक पाठक, बॉलीवुड गायक अरुण देव यादव और लोक गायक सोनू सिंह दुलरवा प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद समाज व धार्मिक क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। 14 जनवरी को भव्य गंगा आरती होगी। इसमें नदी पूजन और अभिषेक किया जाएगा। गंगा आरती के मुख्य अतिथि केंद्र सरकार के केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा होंगे। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, ईचागढ़ विधानसभा की विधायक सविता महतो भी इस मौके पर मौजूद रहेंगी। आरती से पहले ओडिशा से आए कलाकारों का नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर 51 00 दीप जगमगाएंगे।

You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur DIG Meeting : कोल्हान के नए डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा पहुंचे जमशेदपुर, कहा- अपराधमुक्त जिला बनाना है प्राथमिकता
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा
Jamshedpur SSP News : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे का किया अभिनंदन

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!