Home > Jamshedpur > Jamshedpur : कीताडीह के ईवीएम वेयरहाउस में हुआ ईवीएम डेमोंसट्रेशन, ईवीएम डेमोंसट्रेशन वैन भी रवाना

Jamshedpur : कीताडीह के ईवीएम वेयरहाउस में हुआ ईवीएम डेमोंसट्रेशन, ईवीएम डेमोंसट्रेशन वैन भी रवाना

जमशेदपुर : कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस में बुधवार को डीडीसी मनीष कुमार ने ईवीएम डेमोंसट्रेशन केंद्र का उद्घाटन किया। इसके बाद वहां मौजूद नोडल अधिकारियों को ईवीएम का डेमोंसट्रेशन दिखाया गया। एवं का प्रशिक्षण भी दिया गया। बताया गया कि ईवीएम वीवीपैट के साथ किस तरह काम करती है। कैसे इसमें वोट डाला जाता है। इसके बाद डीडीसी ने ईवीएम डेमोंसट्रेशन वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीडीसी ने बताया कि यह वैन विभिन्न ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को ईवीएम की बारीकियों से अवगत कराएगी और लोगों के सामने ईवीएम का प्रदर्शन करेगी। यह वैन जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करेगी। यह वैन जीपीएस से लैस है।

इससे प्रशासनिक अधिकारियों को पता चलता रहेगा की वैन कहां-कहां जा रही है। यही नहीं चुनाव में लगे सभी नोडल अधिकारियों को ईवीएम का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस मौके पर वहां डीडीसी के अलावा एसडीओ धालभूम पीयूष कुमार सिन्हा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी

Leave a Reply