Home > Health > Jamshedpur: राम मनोहर लोहिया संस्थान को सरकार से मिलेगी दो एकड़ जमीन, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बागबेड़ा में नेत्र ज्योति महायज्ञ में की शिरकत + वीडियो

Jamshedpur: राम मनोहर लोहिया संस्थान को सरकार से मिलेगी दो एकड़ जमीन, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बागबेड़ा में नेत्र ज्योति महायज्ञ में की शिरकत + वीडियो

जमशेदपुर : झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मंगलवार को जमशेदपुर आए। यहां उन्होंने बागबेड़ा में राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान द्वारा आयोजित नेत्र ज्योति महायज्ञ में शिरकत की। वह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे कामों की सराहना की और डीसी को निर्देश दिया कि वह दो एकड़ जमीन संस्थान को उपलब्ध कराएं। राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान मोतियाबिंद के निशुल्क आपरेशन कैंप लगाता है। यहां नेत्र ज्योति महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यह नेत्र ज्योति महायज्ञ 6 जनवरी से शुरू है और मंगलवार को इसका समापन हुआ। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कार्यक्रम में राम मनोहर लोहिया संस्थान में काम करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने यहां कंबल वितरण भी किया। इसके पहले, जिला प्रशासन की तरफ से राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री और एसएसपी किशोर कौशल ने राज्यपाल को बुके देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। कार्यक्रम स्थल पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply