Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जमशेदपुर का डान अखिलेश सिंह का शार्प शूटर इनामी बदमाश हरीश सिंह पटना में गिरफ्तार

Jamshedpur: जमशेदपुर का डान अखिलेश सिंह का शार्प शूटर इनामी बदमाश हरीश सिंह पटना में गिरफ्तार

जमशेदपुर : जमशेदपुर के डान अखिलेश सिंह गैंग के शार्प शूटर हरीश सिंह को पुलिस ने पटना में गिरफ्तार किया है। पटना से हरीश सिंह को लेकर पुलिस जमशेदपुर आ रही है। हरीश सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। पुलिस हरीश सिंह की कई साल से तलाश कर रही थी। उस पर ₹50 हज़ार रुपए का इनाम भी घोषित है। हरीश सिंह 30 नवंबर साल 2016 में ट्रांसपोर्टर उपेंद्र सिंह की हत्या का आरोपी है। इसके अलावा, उस पर आधा दर्जन से अधिक केस है। 30 अप्रैल साल 2020 में नीति बाग कॉलोनी में गैंगवार में गोलियां चली थीं। इस मामले में भी हरीश सिंह नामजद है। हरीश सिंह इसके पहले साल 2018 में पटना से ही गिरफ्तार हुआ था। तब वह पटना में एक अपार्टमेंट में छिपा हुआ था।

You may also like
Jamshedpur DIG Meeting : कोल्हान के नए डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा पहुंचे जमशेदपुर, कहा- अपराधमुक्त जिला बनाना है प्राथमिकता
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा
Jamshedpur SSP News : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे का किया अभिनंदन
Jamshedpur Mango Crime : मानगो में बैंक कर्मी ने की आत्महत्या, पत्नी से विवाद बना कारण

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!