Home > Jamshedpur > Jamshedpur: भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची में आयोजित करेगा युवती सम्मेलन, युवा मोर्चा अड्डा भी होगा+ वीडियो

Jamshedpur: भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची में आयोजित करेगा युवती सम्मेलन, युवा मोर्चा अड्डा भी होगा+ वीडियो

जमशेदपुर : भालूबासा के किशोर संघ में भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को हुई। इस बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोर-जोर से शुरू है। अयोध्या से आए अक्षत, निमंत्रण पत्र और मर्यादा पुरुषोत्तम राम की तस्वीर घर-घर जाकर बांटी जा रही है और उन्हें निमंत्रण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को नई मतदाता सूची बनाकर जितने भी नए मतदाता हैं, उनसे सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलें। 24 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए मतदाताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सीधे वार्तालाप करेंगे। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को शामिल होना है। इसके अलावा जिले में 100 नमो वैरियर्स बनाए जाएंगे। 31 जनवरी को रांची में प्रदेश स्तरीय युवती अधिवेशन होगा। इस अधिवेशन में पूर्वी सिंहभूम जिले से कम से कम 50 युवतियां शामिल होंगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष से कहा गया कि वह इन युवतियों की सूची 10 जनवरी तक प्रदेश संगठन को सौंप दें। 12 जनवरी को युवा दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सभी शक्ति केंद्र स्तरों पर भारतीय जनता युवा मोर्चा को 16 फरवरी से 26 फरवरी तक युवा मोर्चा अड्डा कार्यक्रम करना है। यह कार्यक्रम नुक्कड़ सभा की तरह होगा।

You may also like
झारखंड बंद: रांची में जोरदार प्रदर्शन, जमशेदपुर में मिला-जुला असर; कई जगह सड़क जाम और गिरफ्तारी+VDO
जमशेदपुर में भाजपा के ‘झारखंड बंद’ का नहीं दिखा असर, सामान्य रूप से खुले बाजार और दुकानें
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: परिमल नाथवाणी की जीत से महागठबंधन में दरार, कांग्रेस ने राजद-माले पर लगाया धोखे का आरोप
18 जून को होगी वोटिंग, परिमल नथवाणी का पलड़ा कांग्रेस से भारी, क्रॉस वोटिंग रोकने में पोलिंग एजेंटों की रहेगी अहम भूमिका

Leave a Reply