Home > Jamshedpur > Jamshesdpur: नए साल को लेकर जमशेदपुर में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को रहेगी बड़े वाहनों की नो एंट्री

Jamshesdpur: नए साल को लेकर जमशेदपुर में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को रहेगी बड़े वाहनों की नो एंट्री

डीसी, एसएसपी और डीएसपी ट्रैफिक के संयुक्त हस्ताक्षर का आदेश जारी

जमशेदपुर: जमशेदपुर में नए साल को लेकर जिला प्रशासन ने भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को शहर में बड़े वाहन के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस संबंध में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री, एसएसपी किशोर कौशल और डीएसपी ट्रैफिक के संयुक्त हस्ताक्षर का आदेश शनिवार को जारी कर दिया गया है। इस आदेश के अनुसार 31 दिसंबर को शाम 5:00 बजे से रात 2:00 बजे तक शहर में सभी प्रकार के बड़े वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। सिर्फ यात्री बसों को आवाजाही की छूट रहेगी। इसी तरह 1 जनवरी को सुबह 6:00 बजे से रात 12:00 तक शहर में भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। यात्री बस को इस पाबंदी से छूट दी गई है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply