Home > Crime > Jamshedpur: डोबो के आगे सपड़ा में स्वर्ण रेखा नदी में नहाने के दौरान डूब कर कदमा के दो युवकों की मौत+ वीडियो

Jamshedpur: डोबो के आगे सपड़ा में स्वर्ण रेखा नदी में नहाने के दौरान डूब कर कदमा के दो युवकों की मौत+ वीडियो

जमशेदपुर : डोबो के आगे सपड़ा में मंगलवार को स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान दो युवकों की डूब कर मौत हो गई है। दोनों युवक कदमा के रहने वाले थे। जिन युवकों की डूब कर मौत हुई है उनमें कदमा निवासी आदर्श पांडे और करनजीत सिंह हैं। यह अपने साथियों के साथ बाइक से सपड़ा गए थे। वहां स्वर्णरेखा नदी में दोनों युवक नहाने के लिए उतर गए। उनके साथी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि दोनों ने कहा कि वह नहा कर आते हैं। नहाने के दौरान ही पानी का तेज बहाव आया और दोनों डूब गए। दोनों युवकों को निकाल कर अस्पताल लाया गया। आदर्श पांडे को एमजीएम अस्पताल लाया गया। जबकि करनजीत सिंह को टीएमएच ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply