Home > Crime > Ranchi: रांची में मेन रोड पर अब गाड़ी खड़ी करने वालों की खैर नहीं, ट्रैफिक पुलिस लगा रही पहिए में लाक

Ranchi: रांची में मेन रोड पर अब गाड़ी खड़ी करने वालों की खैर नहीं, ट्रैफिक पुलिस लगा रही पहिए में लाक

सरफराज हुसैन, रांची: रांची में रोड पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक नए तरीके का अभियान शुरू किया है। मेन रोड पर किनारे वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। ट्रैफिक पुलिस अब सड़क पर किनारे खड़े वाहन के पहिए में एक लाक लगा रही है। इससे वाहन स्वामियों की मुसीबत बढ़ रही है। सड़क पर गाड़ी खड़ी कर मार्केट करने के बाद जब वाहन स्वामी लौटते हैं तो उनकी गाड़ी आगे नहीं बढ़ती। फिर वह ट्रैफिक पुलिस को खोजते हैं। ऐसे में उनका काफी समय जाया हो रहा है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जाता है। जुर्माना लेने के बाद ही लाक खोला जाता है। गौरतलब है कि रांची के मेन रोड पर जाम की समस्या काफी विकट है। ट्रैफिक पुलिस ने कई बार लोगों को जागरूक किया कि वह मेन रोड पर गाड़ी सड़क पर किनारे ना खड़ा करें। लेकिन लोग नहीं मान रहे थे। इसी के चलते यह कार्रवाई की जा रही है।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply