Home > Crime > Ranchi : नागपुरी गायक डेविड मिंज की छेड़छाड़ के आरोप में लाठी डंडे से पीट कर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Ranchi : नागपुरी गायक डेविड मिंज की छेड़छाड़ के आरोप में लाठी डंडे से पीट कर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

रांची: मांडर थाना क्षेत्र के टटकुंदों गांव में नागपुरी गायक डेविड मिंज की हत्या कर दी गई। उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगा और लाठी डंडे से पीट कर उनकी हत्या हुई है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। यह गिरफ्तारी मांडर पुलिस ने की है। आरोपी टटकुंदो गांव के रहने वाले हैं। जिस महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है उसके परिवार के लोगों ने ही हत्या की इस घटना को अंजाम दिया है। ऐसा आरोप लग रहा है। गिरफ्तार लोगों में पीड़िता का बड़ा चाचा सोमरा उरांव, चचेरा भाई जीत पहन उरांव और बहनोई शोरूम उरांव है। डेविड मिंज को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। घटना की सूचना मिलने पर मांडर पुलिस मौके पर पहुंची थी और घायल हालत में डेविड मिंज को नजदीक के प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर किया गया था। रिम्स में डेविड मिंज का इलाज चल रहा था, जहां उसने दम तोड़ दिया

You may also like
JSSC CGL Scam Jharkhand: जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई तेज, सचिव से पूछताछ
CM नेJSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का किया एलान, छात्रों की बड़ी जीत लेकिन CBI जांच की मांग माने जाने तक जारी रहेगा आंदोलन
झारखंड बंद: रांची में जोरदार प्रदर्शन, जमशेदपुर में मिला-जुला असर; कई जगह सड़क जाम और गिरफ्तारी+VDO
चेहल्लुम पर रांची में होंगे धार्मिक आयोजन, 4 अगस्त को निकलेगा मुख्य जुलूस

Leave a Reply