Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के महावीर कॉलोनी में छठ पर्व के दिन चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, एक किशोर को भी पकड़ा

उलीडीह थाना क्षेत्र के महावीर कॉलोनी में छठ पर्व के दिन चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, एक किशोर को भी पकड़ा

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के महावीर कॉलोनी में उदय प्रताप सिंह के घर 20 नवंबर को चोरी हुई थी। जिस समय घर में चोरी हुई पूरा परिवार छठ पर्व मनाने के लिए घाट पर गया था। वापस आया तो देखा घर का मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। घर में रखे सोने के गहने और नकद रुपए गायब हैं। इस मामले में उलीडीह थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आजाद नगर थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर घटना की जांच शुरू की गई। पुलिस को पता चला कि इस घटना को उलीडीह थाना क्षेत्र के ही शांकोसाई रोड नंबर 5 के रहने वाले बिट्टू सिंह ने अंजाम दिया है। इस पर बिट्टू सिंह को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। उसने एक किशोर का नाम बताया। किशोर को भी पकड़ा गया। दोनों के पास से चोरी किए गए गहने और एक मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने रविवार को बताया कि सोने की एक पीस अंगूठी, सोने की चार पीस कड़ा, कान का एक जोड़ा झुमका और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ है। बिट्टू सिंह को लिखा पढ़ी करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply