Home > Jamshedpur > Jamshesdpur: केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए बीजेपी ने शुरू की संकल्प यात्रा+ वीडियो

Jamshesdpur: केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए बीजेपी ने शुरू की संकल्प यात्रा+ वीडियो

सांसद ने पश्चिमी कीताडीह में किया शुभारंभ, साल 2047 तक समृद्ध भारत बनाने का एलान

जमशेदपुर : केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए बीजेपी ने संकल्प यात्रा शुरू की है। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने शनिवार को इस संकल्प यात्रा का शुभारंभ पश्चिमी कीताडीह में किया। सांसद विद्युत वरण महतो ने यहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश हित में कई योजनाएं शुरू की हैं। केंद्र सरकार द्वारा अंतिम व्यक्त के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचना है। इसीलिए संकल्प यात्रा शुरू की गई है। इस संकल्प यात्रा के तहत एक वैन जिले भर में भ्रमण करेगी। इसके जरिए लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता पूर्ण सोच को लोगों के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि साल 2047 तक समृद्ध भारत का निर्माण किया जाए। आज पूरे विश्व में देश की अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर है। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने लाभुकों के बीच गोल्डन कार्ड का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि साल 2047 तक भारत का दृश्य ही अलग होगा। यह पूरी तरह समृद्ध राष्ट्र बन जाएगा।

You may also like
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO

1 Response

  1. Доверьте [url=https://gold-remont-telefonov.ru]сервис по ремонту телефонов[/url] профессионалам! В нашем сервисном центре работают инженеры с профильным образованием, а на складе всегда в наличии все необходимые запчасти. Мы гарантируем качество работы и предлагаем выгодные условия. Подробности на сайте. https://gold-remont-telefonov.ru

Leave a Reply