Home > Jamshedpur > लोकसभा में गूंजा मुड़ाकाटी नहर का मामला, नहर निर्माण को लेकर हुए इकरारनामा को पुनर्जीवित करने की मांग

लोकसभा में गूंजा मुड़ाकाटी नहर का मामला, नहर निर्माण को लेकर हुए इकरारनामा को पुनर्जीवित करने की मांग

जमशेदपुर : स्वर्णरेखा परियोजना के तहत खरकाई दांयी मुख्य नहर से मुड़ाकाटी शाखा नहर का निर्माण होना था। लेकिन, यह निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है। सांसद विद्युत वरण महतो ने गुरुवार को लोकसभा में यह मुद्दा उठाया और मुड़ाकाटी शाखा नहर का निर्माण शुरू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि शाखा नहर के निर्माण को लेकर झारखंड के जल संसाधन विभाग ने 11 जनवरी साल 2020 को तीन इकरारनामे किए थे। इस इकरारनामे को पुनर्जीवित किया जाए। उन्होंने कहा इकरारनामा होने के साढे तीन साल बाद इस साल 17 मई को मुड़मुड़ाकाटी शाखा नहर का निर्माण बंद कर दिया गया। सांसद ने लोकसभा में बताया की केंद्रीय जल आयोग ने फास्ट ट्रैक परफॉर्म क्लीयरेंस के तहत स्वर्ण रेखा परियोजना के लिए 14959. 744 करोड़ रुपए की तकनीकी स्वीकृति प्रदान की थी। इसमें साल 2010 के प्राइस लेवल पर 6613.34 करोड़ रुपए का इन्वेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग ने योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की थी। 19 मार्च साल 2021 को स्वर्ण रेखा परियोजना को नहर बनाने के लिए 12849.46 करोड रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई थी। सांसद ने लोकसभा में बताया कि मुड़ाकाटी शाखा नहर से जादूगोड़ा, मुसाबनी और डुमरिया प्रखंड की 12000 हेक्टेयर जमीन संचित होनी है। लेकिन, नहर का निर्माण नहीं होने से इन इलाके की कृषि पर असर पड़ रहा है।

You may also like
Budget 2025 : बजट इस देश की जनता के साथ मजाक : कुलविंदर 18 से 30 हजार औसत आय वाले वेतन में आयकर छूट मजाक है
भुइयांडीह में 150 घर तोड़े जाने को लेकर कांग्रेस ने फिर विधायक सरयू राय पर साधा निशाना, उपाध्यक्ष रईस रिजवी छब्बन ने पूछा अर्जुन मुंडा को क्यों बचाने में जुटे हैं विधायक
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से दिया इस्तीफा, शिबू सोरेन को भेजा पत्र
भुइयांडीह में भाजपा के खिलाफ कांग्रेसियों ने साकची में किया विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!