Home > Jamshedpur > बहरागोड़ा के दिलाहरा गांव के ग्रामीणों को राशन डीलर नहीं दे रहा 3 महीने का खाद्यान्न, साकची में डीसी से शिकायत

बहरागोड़ा के दिलाहरा गांव के ग्रामीणों को राशन डीलर नहीं दे रहा 3 महीने का खाद्यान्न, साकची में डीसी से शिकायत

ग्रामीणों ने डीसी से की राशन डीलर पर कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर : बहरागोड़ा प्रखंड के दिलाहरा गांव के ग्रामीणों का कहना है कि राशन डीलर राम रंजन दिगार उन्हें 3 महीने का खाद्यान्न नहीं दे रहा है। जून, जुलाई और अगस्त का खाद्यान्न नहीं दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर ने जून और जुलाई के खाद्यान्न के लिए सभी से बायोमीट्रिक फिंगर प्रिंट ले लिया है। इसके बावजूद राशन नहीं दिया। डीलर सभी से अगस्त माह के लिए भी बायोमीट्रिक फिंगरप्रिंट मांग रहा था। लेकिन ग्रामीणों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। ग्रामीण बुधवार को जमशेदपुर आए और यहां साकची में डीसी ऑफिस में प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन सौंपा और राशन डीलर पर कार्रवाई की मांग की।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply