Home > Crime > Murder in Bodam: मिर्जाडीह में युवक को घर में घुसकर राड और डंडे से पीटने से इलाज के दौरान हुई मौत, एसएसपी से शिकायत

Murder in Bodam: मिर्जाडीह में युवक को घर में घुसकर राड और डंडे से पीटने से इलाज के दौरान हुई मौत, एसएसपी से शिकायत

बोड़ाम : बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह के रहने वाले मनोज गोराई को घर में घुसकर कुछ लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर मरणासन्न कर दिया था। उसे इलाज के लिए जमशेदपुर के साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मंगलवार को एसएसपी किशोर कौशल से मिलकर उन्हें आवेदन दिया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। मृतक मनोज गोराई के पिता शंकर गोराई ने बताया कि उनका बेटा जमशेदपुर में जेकेएस कॉलेज में इंटर का छात्र था‌। पिता शंकर गोराई राउरकेला में काम करते हैं।घटना की जानकारी मिलने पर घर आए हैं। उन्होंने बताया कि 4 नवंबर की शाम उनका बेटा घर पर था। तभी शत्रुघ्न सिंह, भारत सिंह और बंटी तिवारी उनके घर में घुस गए और मनोज गोराई को बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया। मनोज गोराई की चाची झुनू गोराई उसे बचाने गई तो उसको भी गाली गलौज की और धक्का देकर हटा दिया। मांग की गई है कि मामले की जांच करने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई हो। इस मामले में बोड़ाम थाने में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply